देश में बीते दिन सामने आए 3,37,704 नए कोरोना संक्रमित, ओमिक्रोन के कुल मामले 10,050 हुए
Image Credit: Shortpedia
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,37,704 नए मामले आए और 2,42,676 रिकवरी हुईं और 488 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों की संख्या 21,13,365 है। कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 3,63,01,482 है। वहीं कोरोना से अब तक 4,88,884 मौतें हुईं। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,61,16,60,078 तक पहुंचा। इसके अलावा, देश में ओमिक्रोन के कुल मामले 10,050 तक पहुंचे।