देश में मिले 34,113 नए कोरोना संक्रमित, बीते दिन 10,67,908 सैंपल टेस्ट किए गए
Image Credit: Shortpedia
बीते दिन देश में 34,113 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इस दौरान 346 मरीजों की मौत हुई। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,26,65,534 हुई। अब तक कुल 5,09,011 मरीजों की मौत हुई। बीते दिन 91,930 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 4,16,77,641 मरीज ठीक हुए। एक्टिव मामलों की संख्या 4,78,882 है। पॉजिटिविटी रेट 3.19% हुआ। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,72,95,87,490 तक पहुंचा। अब तक कुल 75,18,03,766 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।