देश में सामने आए 3,614 नए मामले, टीकाकरण कवरेज 179.91 करोड़ तक पहुंचा।
Image Credit: Shortpedia
कल देश में कोरोना के 3,614 नए मामले सामने आए और 89 लोगों की मौत हुई। मौतों की संख्या बढ़कर 5,15,803 हुई। सक्रिय मामले 40,559 हुए। बीते 24 घंटे में कम से कम 5,185 मरीज ठीक हुए। कोरोना से लड़कर स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,31,513 हुई। देशभर में कुल 8,21,122 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की संख्या बढ़कर 77.77 करोड़ हुई। टीकाकरण कवरेज 179.91 करोड़ तक पहुंचा।