देश में मिले 3,688 नए संक्रमित, एक्टिव केस साढे 18 हजार के पार
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन 3,688 नए कोरोना मामले मिले। इस दौरान 50 लोगों की मौत भी हुई और 2,755 मरीज ठीक हुए। वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़कर 189 करोड़ डोज तक पहुंचा। 4,30,75,864 अब तक कुल पॉजिटिव हुए। अब तक कुल मौतें 5,23,803 तो अब तक कुल डिस्चार्ज 4,25,33,377 हुए। कुल एक्टिव केस 18 हजार 684 हैं। कुल टीकाकरण 1 अरब 88 करोड़ 89 लाख 90 हजार 935 डोज तक पहुंचा।