देश में सामने आए कोरोना संक्रमण के 4,194 नए मामले, 255 मरीजों की मौत
Image Credit: Financial Express
भारत में बीते दिन 4,194 नए मामले सामने आए और 255 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 6,208 मरीज डिस्चार्ज हुए। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 42,219 है और अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,79,72,00,515 पहुंच गया है। देश में कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,15,714 हो गई है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.55 फीसदी तय की गई। देश में 4,24, 26,328 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।