देश में बीते 24 घंटे में 46,164 नए संक्रमित मिले, केरल में कोरोना फिर बेकाबू
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते 24 घंटे में 46,164 नए संक्रमित आए, 607 मौत हुई। 34,159 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। सक्रिय मरीजों की संख्या 3,33,725 है। देश में कुल मृतकों की संख्या 4,36,365 हुई। अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,17,88,440 हुई। केरल में कोरोना की रफ्तार फिर बेकाबू हुई। यहां 31,445 नए मामलों के बाद संक्रमित बढ़कर 38,83,429 हुए। 215 और मरीजों की मौत के बाद मृतक 19,972 हुए।