देश में संक्रमण के 6,822 नए मामले मिले, 220 लोगों की मौत
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन कोरोना वायरस के 6,822 नए मामले सामने आए। इस दौरान 220 लोगों की मौत हुई। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,48,383 हुई। अब तक कुल 4,73,757 मौतें हुईं। बीते दिन 10,004 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 3,40,79,612 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 95,014 है, जो कि 588 दिनों में सबसे कम है। रिकवरी रेट 98.36% है।