देश में कोरोना संक्रमण के 7,974 नए मामले मिले, कुल 87,245 सक्रिय मरीज बचे
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,974 मामले सामने आए। इस दौरान 343 लोगों की मौत हुई और 7,948 लोग स्वस्थ हुए। देश में अब कुल 87,245 सक्रिय मरीज बचे हैं। अब तक कुल 3,41,54,879 लोग स्वस्थ हुए। कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,76, 478 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 135 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं।