बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 की मौत, दिल्ली HC ने केंद्र से कहा- पानी सिर से ऊपर चला गया है
Image Credit: The News Minute
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में 1 घंटे 20 मिनट तक ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित रहने से एक डॉक्टर समेत 8 मरीज़ों की मौत हुई। सभी कोरोना संक्रमित थे। इस बीच दिल्ली HC ने केंद्र को फटकारते हुए आदेश दिया कि आप क्या चाहते हैं कि हम लोगों को मरने के लिए छोड़ दें। पानी सिर से ऊपर चला गया है। अब सब कुछ केंद्र को करना होगा। केंद्र आज दिल्ली को हर हाल में 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मुहैया कराए।