देश में बीते दिन मिले 9,419 संक्रमित, सक्रिय मामले बढ़े, रिकवरी रेट 98.36%
Image Credit: Shortpedia
भारत में 9,419 नए मामले सामने आए और 159 की मौत हुई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,66,241 हुई। इनमें से 4,74,111 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामलों की संख्या 94,742 हुई। इसके अलावा देश में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 23 मामले सामने आए। 8 दिसबंर तक कुल 65,19,50,127 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 8 दिसंबर को 12,89,983 सैंपल टेस्ट किए हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,30,39,32,286 पहुंचा।