कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं: केंद्र का SC को जवाब
Image Credit: The Print
कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत नहीं है। हाल ही में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में ये बात कही है। केंद्र सरकार ने बताया कि वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड और वोटर कार्ड जैसे डॉक्युमेंट्स का ऑप्शन दिया गया है। अब तक 87 लाख लोगों को बिना रेजिडेंस प्रूफ के वैक्सीन लगाई गई है।