कंबोडियाई प्रधानमंत्री ने भारत से की वैक्सीन की मांग, चीन पहले ही दे चुका है 10 लाख वैक्सीन
Image Credit: Shortpedia
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत से कोरोना वैक्सीन भेजने की अपील की। बता दें चीन पहले ही 10 लाख वैक्सीन कंबोडिया को दे चुका है। बावजूद इसके सेन ने भारत से वैक्सीन मांगी है। भारत से वैक्सीन मांगने वाले देशों में नेपाल, भूटान, मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, ब्राजील, श्रीलंका, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, फिलीपींस, इंडोनेशिया, वियतनाम, मोरक्को, सऊदी अरब और मंगोलिया जैसे देश शामिल हैं।