कांग्रेस नेता अशोक वालिया का कोरोना से निधन
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का कोविड-19 के कारण गुरुवार सुबह निधन हो गया। अशोक कुमार वालिया शीला दीक्षित सरकार में 15 साल दिल्ली के मंत्री रहे। डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का जन्म दिल्ली में आठ दिसंबर 1948 को हुआ था। वह प्रोफेशन से फिजिशियन थे। वह कई प्रमुख मंत्रालयों के मंत्री रहने के साथ ही ट्रांस यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे थे।