देश में कोरोना ने मचाया बवाल, पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 1,41,986 मामले
Image Credit: Shortpedia
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1,41,986 मामले सामने आए। आज बीते दिन के मुकाबले 21% संक्रमित बढ़े। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 4,72,169 हुए। सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों का 1.34% है। टीकाकरण अभियान में भारत को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। शुक्रवार को देश में अब तक लगी खुराकों की कुल संख्या 150 करोड़ से अधिक हुई। शुक्रवार को देश में टीकों की 81 लाख से अधिक खुराक दी गईं।