देश के 141 जिलों में कोरोना संक्रमण दर 10% से भी अधिक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
Image Credit: Shortpedia
हालिया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अभी 141 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 10% से अधिक है। जबकि 160 जिलों में संक्रमण दर 5% से 10% के बीच है। 39 जिलों में हर दिन संक्रमण बढ़ रहा है। केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में सक्रिय मरीज ज्यादा हैं। इसलिए लोग सावधान रहें। मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हालात खराब हैं।