धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, सामने आए 16,866 नए संक्रमित, 41 लोगों की मौत
Image Credit: Economic Times
देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार सोमवार को जारी आंकड़ों में कम दिखी है। हालांकि इस दौरान मौतों का आंकड़ा अवश्य बढ़ा हुआ दिख रहा है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण से 41 लोगों की मौत हुई है। साथ ही इसी अवधि में देश में 16,866 नए केस दर्ज किए गए हैं। भारत में एक्टिव केस की संख्या 1,50,877 हो गई है।