देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए एक लाख से अधिक कोरोना मामले, बीते 24 घंटे में मिले 1.31 लाख नए संक्रमित
Image Credit: Shortpedia
बीते 24 घंटे में भारत में 1,31,968 नए मरीज मिले और 780 मौतें हुईं। भारत में कुल संक्रमित 1,30,60,542 हुए। 1,19,13,292 लोग स्वस्थ हुए। 9,79,608 सक्रिय मरीज हैं और कुल 1,67,642 मौतें हुईं। देश में कुल 9,43,34,262 लोगों को वैक्सीन लगी। भारत में अब तक कुल 25,40,41,584 कोरोना सैंपल टेस्ट हुए। जिनमें से कल 13,64,205 टेस्ट हुए। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,45,28,841 हुई और कुल मृतक 29,15,013 हुए।