मुंबई में बढ़े मामले, 4000 लोगों पर मास्क न पहनने के चलते जुर्माना लगा, लॉकडाउन को लेकर संशय
Image Credit: Shortpedia
मुंबई में पिछले 24 घंटे में 721 नए मामले सामने आए। 4000 लोगों पर मास्क न पहनने के चलते जुर्माना लगा। कल महाराष्ट्र में 4,787 संक्रमित मिले जो इस साल एक दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। लॉकडाउन की ओर इशारा करते हुए ठाकरे बोले, 'लोग लापरवाह हो गए हैं। ये लोगों के ऊपर है कि वे लॉकडाउन चाहते हैं या कम बंदिशों के साथ जीते रहना चाहते हैं।'