देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 74,903 नए मामले, संक्रमण 55 लाख के पार
Image Credit: Shortpedia
बीते 24 घंटों में देश में 74,903 नए मामले सामने आए। इस बीच संक्रमण के कुल मामले 55,62,483 हुए। बीते 24 घंटों में 1,053 मौतें हुईं। देश में कुल मौतों का आंकड़ा 88,935 पहुंचा। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 1,01,468 मरीज ठीक हुए। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 44,97,867 हुई। कुल संक्रमित मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो किन्हीं कारणों से भारत में हैं।