दो दिन के अंतराल के बाद देश में फिर बढ़ा संक्रमण का कहर, सामने आए 72,049 नए मामले
Image Credit: Shortpedia
दो दिन के अंतराल के बाद देश में फिर संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ी। बीते दिन 72,409 नए मामले सामने आए। इस दौरान 986 मौतें भी हुईं। कुल संक्रमित मामले 67,57,132 हुए। जबकि एक्टिव केस 9,07,883 हैं। 57,44,694 स्वस्थ हुए। 1,04,555 कुल मौतें हुईं। कुल संक्रमित मामलों में वो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो किन्हीं कारणवश भारत में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी किए।