कल मिले 44,684 नए मामले, संक्रमणमुक्त मरीज 81 लाख के पार: स्वास्थ्य मंत्रालय
Image Credit: Shortpedia
देश में पिछले 24 घंटे में 44,684 नए संक्रमित सामने आए। इस दौरान 520 लोगों की कोरोना से मौत हुई। संक्रमितों की कुल संख्या 87,73,479 हुई। बीते 24 घंटे में 47,992 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 81,63,572 हुई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,80,719 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 3,828 की कमी हुई। देश में कोरोना मृतकों की कुल संख्या 1,29,188 हुई।