देश में नए कोरोना मामलों में दिखी बड़ी गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले कुल 30,548 नए मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते 24 घंटे में 30,548 नए मामले मिले। इस दौरान 435 मरीजों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा। 88,45,127 लोग अब तक संक्रमित हुए। संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 82,49,579 है। पिछले 24 घंटे में 43,851 मरीज ठीक हुए। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,65,478 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 13,738 की कमी हुई। कोरोना से देश में अब तक कुल 1,30,070 मौत हुईं।