बीते 24 घंटे में मिले कुल 45,576 नए मामले, 89,58,484 लोग अब तक संक्रमित: स्वास्थ्य मंत्रालय
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते 24 घंटे में 45,576 नए मामले मिले। इस दौरान 585 मरीजों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा। 89,58,484 लोग अब तक संक्रमित हुए। संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 83,83,603 है। पिछले 24 घंटे में 48,493 मरीज ठीक हुए। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,43,303 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 3,502 की कमी हुई। कोरोना से देश में अब तक कुल 1,31,578 मौत हुईं।