देश में कल मिले 46,232 नए मामले, 564 मरीजों की हुई मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 46,232 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 564 मरीजों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा। 90,50,598 लोग अब तक संक्रमित हुए। संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 84,78,124 है। पिछले 24 घंटे में 49,715 मरीज ठीक हुए। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,39,747 है। कोरोना से देश में अब तक कुल 1,32,726 मौत हुईं।