दुनिया में 3.1 करोड़ के पार हुए संक्रमित, महामारी प्रतिबंधों के खिलाफ लंदन में हिंसक प्रदर्शन, 32 गिरफ्तार
Image Credit: Shortpedia
दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.1 करोड़ के पार हुआ। इस दौरान मृतकों की संख्या 9.6 लाख से अधिक हुआ। फ्रांस में अब रोज संक्रमण के 13 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। दूसरी तरफ महामारी प्रतिबंधों के खिलाफ लंदन में प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। प्रतिबंधों के खिलाफ 1 हजार से अधिक लोग जुटे।