देश में बीते दिन सामने आए 15,968 नए कोरोना मरीज, अब तक 1,04,95,147 कुल संक्रमित
Image Credit: Shortpedia
पिछले 24 घंटे में भारत में 15,968 नए मरीज मिले। इस दौरान कुल 202 मौतें भी हुईं। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,95,147 हुई। भारत में वायरस से 1,51,529 मौतें हुईं और 1,01,29,111 लोग वायरस को हराकर घर लौटे। भारत में अब तक कुल 18,34,89,114 कोरोना सैंपल टेस्ट हुए। जिनमें से कल 8,36,227 टेस्ट हुए। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,20,09,660 पर पहुंची और कुल मृतक 19,70,095 हुए।