बच्चों के टीकाकरण का हुआ आगाज, अब तक 8 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
Image Credit: Shortpedia
आज से देश में 15 से 18 वर्षीय बच्चों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इसको लेकर केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों ने भी कमर कस ली है। कोविन ऐप पर वैक्सीन के लिए सुबह तक 8 लाख से ज्यादा युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। सेंटर्स को बच्चों को ध्यान में रखकर काफी कलरफुल सा बनाया गया है। बच्चों को अभी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी।