चीन में कोरोना के डर से हाहाकार, 27 शहरों में लॉकडाउन
Image Credit: Hrw
चीन में कोरोना महामारी को लेकर सरकार की दमनकारी नीति के कारण कोहराम मचा हुआ है। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के कारण थोड़े से केस भी सामने आने पर करोड़ों की आबादी वाले शहर में तुरंत लॉकडाउन लगाया जा रहा है। वहीं, वर्तमान में चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। बता दें इन शहरों में रहने वाली 16.5 करोड़ की आबादी अपने-अपने घरों में कैद है।