आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान, भारत में आ सकती है कोरोना की चौथी लहर
Image Credit: Economic Times
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना की चौथी लहर की दस्तक 22 जून से हो सकती है। 23 अगस्त के करीब चौथी लहर आएगी और 22 अक्तूबर तक इसका प्रभाव पूरी तरह से धीमा पड़ जाएगा। यह शोध मेड आर्किव वेबसाइट पर प्रकाशित भी हुआ है। इस दावे पर सूत्र मॉडल से कोरोना की स्थिति बताने वाले आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने अपनी मुहर नहीं लगाई।