फ्रांस में अब 65 से अधिक उम्र के लोगों को भी दी जा सकती है एस्ट्राजेनेका वैक्सीन
Image Credit: Amar Ujala
फ्रांस में अब 65 से अधिक उम्र के लोगों को भी एस्ट्राजेनेका वैक्सीन दी जा सकती है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोमॉरबिडिटीज से प्रभावित लोगों को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लग सकती है, जिनमें 65 से 74 वर्ष की आयु के लोग शामिल हैं। यूरोपीय संघ के कई देशों में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन अभी-भी 65 से कम उम्र के लोगों तक की सीमित है। इससे अधिक बुजुर्गों को ये वैक्सीन नहीं दी जा रही है।