स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को बताए पांच उपाय, इस तरह करें ओमिक्रॉन का मुकाबला
Image Credit: Mathrubhumi
केंद्र सरकार ने कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यों को सतर्क किया। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिवों को लिखा कि अब ओमिक्रॉन देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच गया है। इसे काबू करने के लिए सख्ती से राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों को आगे आना होगा। सख्त कदम उठाने होंगे। उन्हें टेस्ट, ट्रैक व सर्विलांस, कंटेनमेंट जोन और नाइट कर्फ्यू की नीति अपनानी होगी।