दिल्ली में कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्यूनिटी बनी, पिछले 45 दिन से कोरोना ग्राफ नियत
Image Credit: indian express
दिल्ली में कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्यूनिटी बनी। वैज्ञानिकों ने ये अनुमान इस आधार पर लगाया कि दिल्ली में पिछले 45 दिन से कोरोना ग्राफ नियत है। दैनिक मामले 100 से नीचे तो संक्रमण दर 0.15% से कम है। देश के कुल मामलों में दिल्ली की हिस्सेदारी केवल 0.10% है। दिल्ली में करीब तीन महीने से संक्रमण में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। वायरस के सभी मानक नियंत्रण में हैं।