पिछले 24 घंटों में 30,256 नए संक्रमित मिले, देश में कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,27,15,105 हुई
Image Credit: Shortpedia
देश में पिछले 24 घंटों में 30,256 नए संक्रमित मिले। जबकि 295 लोगों की मौत हुई। 43,938 संक्रमित स्वस्थ हुए। वहीं देश में संक्रमित मरीजों की संख्या की बात करें तो ये 33,478,419 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 3,18,181 है। देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो ये 4,45,133 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,27,15,105 हो गई है।