पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,531 नए मामले आए सामने, 162 लोगों की हुई मौत
Image Credit: Economic Times
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,531 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कल यानी 26 दिसंबर को 6,987 नए मामले सामने आए थे और 162 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7,141 मरीज ठीक हुए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 75,841 है। रिकवरी रेट 98.40 फीसदी रहा। देश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 578 हो गई।