230 दिन बाद सबसे कम कोरोना मामले, एक्टिव केस दो लाख से नीचे
Image Credit: Shortpedia
बीते 24 घंटों में 230 दिन बाद पहली बार कोरोना के सबसे कम मरीज सामने आए। इस दौरान 13,596 संक्रमित मामले मिले। रविवार को ये आंकड़ा 14,146 था। अब एक्टिव केस की संख्या दो लाख से नीचे पहुंच चुकी है। देश में फिलहाल कुल 1,89,694 संक्रमित हैं। बीते 24 घंटे में देशभर में 166 मौतें हुई हैं। इसके बाद कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 4,52,290 पहुंच गई है।