शंघाई में 26 अप्रेल तक बढ़ा लॉकडाउन
Image Credit: Shortpedia
शंघाई में कोविड-19 से 11 और मरीजों की मौत के बाद शहर में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। शंघाई में कोरोना वायरस की मौजूदा लहर के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 17,629 नए मामले आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 4.7 फीसदी कम है।