महाराष्ट्र के अकोला में लॉकडाउन, पुणे में नाइट कर्फ्यू; पंजाब के मोहाली में नाइट कर्फ्यू का ऐलान
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र के अकोला में लॉकडाउन लगा। लॉकडाउन 15 मार्च सुबह 8 बजे तक रहेगा। पुणे में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा। 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। होटल-बार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे। दूसरी तरफ मोहाली जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू की। पंजाब के छह अन्य जिलों की तरह अब मोहाली में शुक्रवार रात से नाईट कर्फ्यू लगेगा।