मिजोरम सरकार ने लोगों से घर पर भी हमेशा मास्क पहनकर रहने को कहा
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से जूझ रहे मिजोरम की सरकार ने लोगों में मास्क के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 'हमेशा मास्क अभियान' शुरू किया है। इस अभियान में लोगों को मास्क पहनने की अहमियत समझाई जाएगी। अभियान से संबंधित अपने आदेश में राज्य सरकार ने लोगों से घर पर भी मास्क पहनकर रहने को कहा है। सरकार ने कहा है कि विशेषज्ञों की सलाह पर ये अभियान शुरू किया गया है।