मॉडर्ना वैक्सीन कंपनी पर हुआ सायबर अटैक, नीदरलैंड्स में पांच हफ्ते का लॉकडाउन
Image Credit: Shortpedia
दुनिया के कई देशों में वैक्सीन कंपनियों पर सायबर अटैक का खतरा है। मॉडर्ना वैक्सीन कंपनी इसका शिकार बनी। कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि की। सायबर अटैक में कुछ अहम दस्तावेज चोरी हुए। खास बात यह है कि कंपनी को खुद इसकी जानकारी नहीं लगी। कंपनी को इस बारे में पहली सूचना यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने दी। दूसरी तरफ नीदरलैंड्स सरकार ने पांच हफ्ते के सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया।