देश में सामने आए 20 हजार से अधिक नए कोरोना संक्रमित
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 20,557 नए मामले सामने आए। इस दौरान 19,216 लोग डिस्चार्ज हुए और 45 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 4,39,59,321 मामले सामने आए। जिनमें से 1,46,332 संक्रमितों को इलाज चल रहा है। जबकि 4,32,86,787 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा, 5,26,212 लोग जान गंवा चुके हैं। अभी तक 87,40,08,037 कोरोना सैंपल के टेस्ट हुए।