मल्टीवैरिएंट कोरोना वैक्सीन बूस्टर है कोरोना के खिलाफ एक व्यापक प्रतिरक्षा
Image Credit: Business Insider
मल्टीवैरिएंट कोरोना वैक्सीन बूस्टर को कोरोना के खिलाफ एक व्यापक प्रतिरक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। पहले चरण से हासिल हुई जानकारी के मुताबिक, इस वैक्सीन में एमआरएनए टीकों के समान एंटीबाडी को निष्क्रिय करने की बेहतर क्षमता है। वैक्सीन को फिलहाल 60 साल और उससे अधिक उम्र के 20 लोगों पर टेस्ट किया गया है। ग्रिटस्टोन बायो, मैनचेस्टर विश्वविद्यालय और मैनचेस्टर विश्वविद्यालय एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से परीक्षण कर रही है।