बेंगलुरू में बदला नाइट कर्फ्यू का समय, आज शाम छह बजे से कल सुबह पांच बजे तक पाबंदी
Image Credit: Ndtv
नए साल और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। नए साल के जश्न पर भीड़ को रोकने के लिए बेंगलुरू में प्रमुख सड़कों को बंद किया गया है। संशोधित समयानुसार, बेंगलुरू में आज शाम छह बजे से कल सुबह पांच बजे तक मुख्य मार्गों को बंद रखा गया है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य हो गया है।