अब ड्रैगन फ्रूट में भी मिला कोरोना संक्रमण, वियतनाम से चीन भेजे गए थे
Image Credit: Gujarat Samachar
चीन में ड्रैगन फ्रूट में कोरोना संक्रमण मिला है। ड्रैगन फ्रूट वियतनाम से आए थे। आनन-फानन में चीन के कई सुपरमार्केट बंद कराए गए। चीन ने वियतनाम से ड्रैगन फ्रूट के आयात पर 26 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया। इस बीच चीन के झेजियांग और जियांग्शी प्रांत के नौ शहरों में फलों की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। बता दें फल खरीददारों और विक्रेताओं को क्वारेंटाइन किया गया है।