इटली में नर्स ने महिला को गलती से लगाईं वैक्सीन की 6 डोज, जानें उसके बाद क्या हुआ
Image Credit: Shortpedia
इटली में एक महिला को गलती से कोरोना वैक्सीन की 6 खुराकें एक साथ दे दी गईं। 23 वर्षीय महिला को फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन लगाई गई थी। महिला पर वैक्सीन का कोई साइड इफैक्ट न हो, इसके लिए उसे अस्पताल में निगरानी में रखा गया। हालांकि, अब उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। केंद्रीय इटली के टस्कनी में नोआ अस्पताल में ऐसा हुआ। अस्पताल के प्रवक्ता डेनिएला ने ये जानकारी दी।