पाकिस्तान और क्यूबा में भी ओमिक्रॉन ने दी दस्तक, दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप में वैक्सीन की आपूर्ति प्रभावित
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीकी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ने हालिया बताया है कि महाद्वीप में वैक्सीन की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सीडीसी प्रमुख जॉन नेकेंगसॉन्ग ने कहा कि भारत के सीरम इंस्टीट्यूट और वैश्विक टीकाकरण साझा कार्यक्रम कोवाक्स सुविधाओं के बीच यहां टीकों की आपूर्ति प्रभावित हुई। दूसरी तरफ, पाकिस्तान और क्यूबा में ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक-एक मामला मिला। कराची में ओमिक्रॉन से संक्रमित मिली महिला ने वैक्सीन तक नहीं लगवाई थी।