बीते दिन देश में 3,06,064 कोरोना संक्रमित मिले, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,62,26,07,516 तक पहुंचा
Image Credit: Shortpedia
भारत में बीते 24 घंटे में 3,06,064 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। हालांकि कल की तुलना में 27,469 मरीज कम संक्रमित हुए हैं। इस दौरान 439 लोगों की मौत भी हुई। जबकि इस दौरान 2,43,495 लोग स्वस्थ भी हुए। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,49,335 हुई। कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 3,68,04,145 है। देश में अब तक कुल मौतें 4,89,848 हुईं। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,62,26,07,516 तक पहुंचा।