चीन में कोरोना की वापसी से फिर से दहशत, स्कूल बंद और उड़ानें हुईं रद्द
Image Credit: Cntraveler
चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस की वापसी हो रही है। इससे लोग दहशत में हैं। कई फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं। स्कूल बंद हो रहे हैं। लोग घरों में कैद हो रहे हैं। कुछ जगहों पर फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। चीन में फिर से महामारी के प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। सरकार ने लोगों से जरूरी होने पर ही बाहर निकलने को कहा है।