चीन में कोरोना संक्रमण के चलते उत्तरी शहरों में लगा लॉकडाउन
Image Credit: Shortpedia
चीन में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 18 अक्टूबर को सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए देश की उत्तरी सीमा से लगते प्रांतों में लॉकडाउन लगाया गया है। एनएचसी के मुताबिक, इनर मंगोलिया में कोरोना के 9 मामले, हुनान और शांग्जी प्रांत में भी दो-दो मामले सामने आए हैं। विदेशों से आने वाले करीब 25 लोग भी संक्रमित पाए गए।