पश्चिम बंगाल में लगा आंशिक लॉकडाउन, 15 जनवरी तक लगा प्रतिबंध
Image Credit: Zee News
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल सरकार ने 15 जनवरी तक कई प्रतिबंध लगाए। सभी स्कूल और कॉलेज एक बार फिर बंद हो जाएंगे। लोकल ट्रेनें शाम सात बजे तक ही चलाई जा सकेंगी। राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में कहा है कि तीन जनवरी से स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्विमिंग पूल, चिडिय़ाघर और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे।