प्लाज्मा स्टडी में खुलासा- ओमिक्रॉन से बनी एंटीबॉडी डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ देती है इम्युनिटी
Image Credit: shortpedia
कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का संक्रमण डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ इम्युनिटी क्षमता बढ़ा सकता है। दक्षिण अफ्रीका में अनुसंधानकर्ताओं के एक लघु अध्ययन में यह बात सामने आई। कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट सबसे पहले नवंबर में दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में सामने आया था। वायरस का यह नया वेरिएंट अत्यंत संक्रामक है और इसमें पहले हो चुके SARS-CoV-2 संक्रमण से उत्पन्न एंटीबॉडी से बच निकलने की काफी क्षमता देखी गई।